Kinnour

           

हिमाचल प्रदेश जिला-किन्नौर

1. जिले के रूप में गठन- 21 अप्रैल, 1960

2. जिला मुख्यालय-  रिकांगपियो

3. जनसंख्या घनत्व- 13 (2011 में)

4. साक्षरता- 80.0% (2011 में)

5. कुल क्षेत्रफल-  6401 (11.50% हि.प्र. के क्षेत्रफल का)

6. जनसंख्या- 84,121 (1.23% हि.प्र. की जनसंख्या का)

7. लिंग अनुपात-   819 (2011 में) (न्यूनतम)

8. दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर-7.39% (2001-2011)

9. कुल गाँव-  660 (आबाद गाँव-234)

10. ग्राम पंचायतें-   65

11. विकास खण्ड-   3


भूगोल

भौगोलिक स्थिति-किन्नौर हिमाचल प्रदेश के पूर्व में स्थित जिला है। यह 31°55'50 से 32°05"15 उत्तरी अक्षांश और 77°45 से 79°0435"पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है। किन्नौर के पूर्व में तिब्बत, दक्षिण में उत्तराखण्ड, पश्चिम में कुल्लू. दक्षिण और दक्षिण पश्चिम में शिमला तथा उत्तर पश्चिम में लाहौल स्पीति जिले स्थित हैं। जास्कर किन्नौर और तिब्बत के बीच सीमा निर्धारण करता है। किन्नौर और तिब्बत की सीमा परेछू से शुरू होकर शिपकिला, रैन्सो,शिमडोंग और गुमरंग दरों से होकर गुजरती है।


 



अर्थव्यवस्था और शिक्षा

शिक्षा- रिकांगपियो में नवोदय स्कूल है। किन्नौर में 1890 ई. में पहला प्राइमरी स्कूल चीनी में खुला। वर्ष 1899 में पूह में दूसरा प्राइमरी स्कूल खोला गया।


अर्थव्यवस्था- किनौर के कड़छम में भेड़ प्रजनन केन्द्र है।


खनिज- किन्नौर के रंगवार में ताँबा, असरंग में चीनी मिट्टी, वांगतू में फ्लोस्पर और तांगलिंग में अभ्रक पाया गया है। किन्नौर के चारगाँव में पाइराइट और चाँदी के कण मिले हैं। सांगला घाटी में स्लेट और छांगों में जिप्सम के भण्डार का पता चला है।


जलविद्युत परियोजनाएँ-संजय जल विद्युत परियोजना (भाभा) 120 मेगावाट, नाथपा झाकड़ी परियोजना (1500 मेगावाट), वस्या जलविद्युत परियोजना जिले की प्रमुख जलविद्युत परियोजनाएँ हैं।

 महत्त्वपूर्ण स्थान

चीनी-1895 ई. में गठित यह तहसील किन्नौर का मुख्यालय भी रहा है। यह लार्ड डल्हौजी का पसंदीदा निवास स्थान था। डल्हौजी ने चीनी में रहते हुए हिन्दुस्तान तिब्बत सड़क का निर्माण करवाया।


कल्या- कल्पा रिकांगपियो से पहले किन्नौर का मुख्यालय था।


छितकुल-यह बस्पा घाटी का अंतिम गाँव है।


कामरू- बुशहर रियासत की प्राचीन राजधानी कामरू में स्थित थी। यहाँ के 5 मंजिला शाही दुर्ग में कामाक्षा देवी मंदिर है।


जननाँकीय आँकड़े

किन्नौर की जनसंख्या 1901 ई. में 27,232 से 1951 में 1070 हो गया। वर्ष 1971 में यह घटकर 887 हो गया। वर्ष 2011 में किन्नौर का लिंगानुपात 819 (न्यूनतम) रह गया है। वर्ष 1971 में किन्नौर का जनघनत्व 8 से बढ़कर 2011 में 13 हो गया है। किन्नौर की 9.73% आबादी SC और 71:83% ST है। किन्नौर जिले का 2011 में हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या में योगदान 1.23% है। 2001-2011 में दशकीय वृद्धि दर 7.39% थी। किन्नौर की साक्षरता दर 2011 में 80% थी। किन्नौर में कुल 660 गाँव हैं जिसमें से आबाद गाँव 234 हैं। किन्नौर में 65 ग्राम पंचायतें हैं।


 किताबें- 

(A) किन्नर देश- राहुल सांकृत्यायन;

(B) किन्नर इन द.हिमालय-एस.सी.वाजपेयी

(C) किन्नर लोक साहित्य-वंशीराम शर्मा-

(D) द म्यूजिक ऑफ किन्नौर-ई.ए. चौहान










No comments